Voice Of The People

हिमाचल में वादे पूरे नहीं हुए, अब जब राहुल मुंह दिखाने लायक नहीं तो बहन को मध्य प्रदेश भेजा प्रचार के लिए, अनुराग ठाकुर का प्रियंका गांधी पर निशाना

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के जबलपुर दौरे पर हैं। उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। वहीं इसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 2018 में मध्य प्रदेश में जो वादे किये थे वो पूरे नहीं किए हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी मध्य प्रदेश में मुंह दिखाने लायक नहीं है तो उन्होंने अब अपनी बहन को भेजा है।

अनुराग ठाकुर ने कहा, “पीएम मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है। पीएम ने सफल सरकार दी है। हिमाचल प्रदेश में आज से 6 महीने पहले कांग्रेस ने कहा था कि 2 रुपए किलो गोबर, 100 रुपए किलो दूध खरीदेंगे, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे और 1500 रुपए बहनों के खाते में आ जाएंगे। मेरी बहनों के खाते में 1500 रुपए आ गए? क्या 2 रुपए किलो गोबर खरीदा? क्या 100 रुपए किलो दूध खरीदा? क्या आपके बिजली के बिल माफ हो गए? जब कांग्रेसी आए तो गोबर बचा के रखो, आपको पता है कि क्या करना है?”
बता दें कि प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश की जनसभा में वादा किया कि कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रुपए महीने, 500 में गैस सिलेंडर, पुरानी पेंशन बहाल होगी। वहीं उन्होंने आगे कहा कि किसान बीजेपी सरकार से त्रस्त हैं और इसलिए सरकार बनने पर किसान कर्ज माफी की जायेगी।
SHARE

Must Read

Latest